एम्स में विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर कार्यक्रम आज
गोरखपुर, मई 4 -- गोरखपुर। एम्स में मंगलवार को विश्व हाथ स्वच्छता दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अस्पताल संक्रमण नियंत्रण समिति की ओर से दोपहर दो बजे से सेमिनार कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों व विद्यार्थियों को स्वच्छ हाथों के महत्व से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता बतौर मुख्य अतिथि करेंगी। इस दौरान विभिन्न सत्रों में हाथ धोने की सही विधि का प्रदर्शन, ई-पोस्टर, नारा लेखन व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.