गोरखपुर, अप्रैल 6 -- गोरखपुर। एम्स में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत प्लास्टिक फ्री-डे के मौके पर एमबीबीएस विद्यार्थियों ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। एम्स की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने कर्मचारियों और आमजन को प्लास्टिक प्रदूषण के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने दैनिक जीवन में कपड़े के थैले, पुन उपयोग योग्य बोतलों तथा जैव-अवक्रमणीय सामग्री के उपयोग जैसी पर्यावरण-अनुकूल आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...