गोरखपुर, जनवरी 24 -- गोरखपुर। एम्स में वसंत पंचमी के मौके पर वसंतोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। एम्स की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना एवं पूजा अर्चना की, जिसमें संस्थान के सभी संकाय सदस्य एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता, पतंग निर्माण, गायन प्रतियोगिता जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यकारी निदेशक ने कहा कि एम्स में शिक्षा का उद्देश्य केवल उत्कृष्ट चिकित्सक तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे संवेदनशील, नैतिक और संस्कारवान डॉक्टर गढ़ना है जो आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के साथ भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात कर सकें। मां सरस्वती की पूजा जैसे आयोजन विद्यार्थियों में ज्ञान के प्रति विनम्रता, अनुशासन, करुणा ए...