देवघर, सितम्बर 18 -- एम्स देवघर में शुक्रवार से लैबोरेटरी टेक्नीशियनों का दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण का उद्घाटन एम्स देवघर के निदेशक एवं देवघर के सिविल सर्जन ने संयुक्त रूप से किया।

प्रशिक्षण के विषय प्रशिक्षण में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लैबोरेटरी टेक्नीशियनों को कुष्ठ रोग की उन्नत जांच तकनीक के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का मुख्य विषय 'स्किन स्मीर एंड एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस' है। स्किन स्मीर कुष्ठ रोग की जांच की एक उन्नत तकनीक है। इसके माध्यम से मरीजों में कुष्ठ रोग की स्थिति की जांच करने में चिकित्सकों को मदद मिलती है। वहीं, एएमआर से संबंधित जानकारी भी प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही है।

प्रशिक्षण की प्रक्रिया विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण में लैब टेक्नीशियनों को स्किन स्मीर जांच क...