गोरखपुर, जून 26 -- गोरखपुर। एम्स में मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्राइवेट वार्ड का संचालन शुरू होगा। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। बताया जा रहा है कि सोमवार से यह सुविधा शुरू हो सकती है। सांसद रवि किशन शुक्ल से प्राइवेट वार्ड का उद्घाटन प्रस्तावित है। इस वार्ड में 15 बेड हैं। नई सुविधा से मरीजों को इलाज के दौरान अधिक सुविधा और बेहतर वातावरण मिल सकेगा। यह भी पढ़ें- एम्स में शुरू होगा गैस्ट्रोइंट्रोलाजी और कार्डियोलाजी विभाग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...