गोरखपुर, मार्च 27 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स में पहली बार एक साल की कैंसर पीड़ित मासूम की सफल सर्जरी डॉक्टरों ने की है। किडनी के कैंसर (विल्म्स ट्यूमर) से पीड़ित देवरिया की रहने वाली एक वर्ष की मासूम की अत्यंत जटिल ऑपरेशन किया गया है। सर्जरी के बाद मासूम की स्थिति अच्छी है और तेजी से रिकवरी कर रही है। एम्स की टीम उसके फॉलोअप में लगी है। सर्जरी पीडियाट्रिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ श्रेयस कुमार के नेतृत्व में की गई। सर्जरी में एनेस्थीसिया, मेडिसिन, रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, मेडिकल एवं रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग ने सहयोग किया। डॉ. श्रेयस ने बताया कि इलाज से लेकर जांच और चार चरणों की कीमोथेरेपी के बाद इस सर्जरी को अंजाम दिया गया है। यह सर्जरी तकनीकी दृष्टि से काफी चुनौतीपूर्ण थी क्योंकि मरीज का ट्यूमर (कैंसर) आंत, तिल्ली, अग्न्याशय और यकृत जैसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.