गुड़गांव, जून 29 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। दिल्ली एम्स में स्थाई नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से सात लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता की जानकारी सिविल लाइंस की फ्रेंड्स कॉलोनी के रहने वाले नरेंद्र सिंह ने पुलिस शिकायत में बताया कि कुछ महीने पहले उनके चचेरे भाई के माध्यम से उनकी मुलाकात कृष्णा और विनोद नाम के दो लोगों से हुई थी। दोनों आरोपियों ने खुद को दिल्ली एम्स में स्थायी नौकरी पर तैनात बताया। कृष्णा ने उसे एक सैलरी स्लिप भी दिखाई। हालांकि, बाद में जब इसकी जांच की गई तो वह सेलरी स्लिप पूरी तरह फर्जी निकली।

आरोपियों द्वारा रकम की मांग आरोपियों के झांसे में आकर नरेंद्र सिंह को भी नौकरी लगवाने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने नवंबर में अपने...