गोरखपुर, अगस्त 11 -- गोरखपुर। एम्स में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता के नेतृत्व में निकली यात्रा में संस्थान के फैकल्टी सदस्यों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा एम्स के गेट नंबर दो से शुरू होकर गेट नंबर तीन तक गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा के दौरान परिसर का माहौल राष्ट्रप्रेम और उत्साह से सराबोर नजर आया। फैकल्टी सदस्यों और विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए अभियान के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- एल बी एस एम कॉलेज जमशेदपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भा...