गोरखपुर, अगस्त 23 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स में जन्मजात क्रेनियोफेशियल विकृतियों की पहचान, इलाज और पुनर्वास को लेकर विशेषज्ञों ने जानकारी दी है। संस्थान के ईएनटी विभाग और गोरखपुर ओआरएल सोसाइटी के सहयोग से क्रेनियोफेशियल एनोमलीज इन नटशेल- भ्रूणीय विकास से सर्जरी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजन कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता और चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. अजय भारती के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यकारी निदेशक ने कहा कि अलग-अलग चिकित्सा विशेषज्ञताओं को एक मंच पर लाने वाले ऐसे कार्यक्रम मरीजों को बेहतर और समग्र इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। अतिथि वक्ता डॉ. प्रियंको चक्रवर्ती ने कटे होंठ और तालू के समग्र इलाज के अनुभव बताए। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: आरोग्यम अस्पताल के निःशुल्क जांच शिव...