देवघर, फरवरी 27 -- देवीपुर, प्रतिनिधि। देवघर एम्स में रात्रि में चाहरदिवारी फांदकर चोरों का आतंक को रोकने के लिए पूरे एम्स चाहरदिवारी के करीब 6 किमी में बाढ़ लगाये जा रहे हैं। इसे लेकर विगत एक माह से बाढ़ लगाने का काम शुरू किया गया है। आगामी तीन महीने में पूरे एम्स चाहरदिवारी के चारों तरफ करीब 6 किमी में बाढ़ लगया जायेगा। एम्स कर्मी ने जानकारी देते हुए बताया है कि लगाये जा रहे कांटेदार बाढ़ से चोरी कि घटना में बहुत कमी आएगी। चोर चाहरदिवारी फांदकर कई बार चोरी कि घटना को अंजाम दिया है। पहले पुलिस में शिकायत कर चोरों को खदड़ने की बात गई है। हालांकि थाना में चोरों के खिलाफ कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। एम्स चाहरदिवारी निर्माण के समय चाहरदिवारी में मोटा मोटा एंगल लगाया गया था, ताकि बाहर से कोई भी व्यक्ति अंदर घुस नहीं सके और चोरी का अंजाम नहीं ...