गोरखपुर, अप्रैल 4 -- गोरखपुर। एम्स में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अस्पताल परिसर में सामूहिक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता के निर्देशन में फैकल्टी, प्रशासनिक अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ और मेडिकल छात्रों ने ओपीडी मुख्य प्रवेश द्वार पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर डॉ. मनोज सौरभ, डॉ. मौसमी पाणिग्रही, डॉ. रजनीश, संदीप कुमार सिंह, डॉ. राम शंकर रथ आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...