एम्स में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सहित गैस्ट्रोसर्जरी की सेवाएं शुरू
गोरखपुर, अगस्त 22 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स ने सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं को और मजबूत किया है। संस्थान के विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने डीजीएमई के बॉन्ड सेवा के तहत सहायक आचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। नए विशेषज्ञों के जुड़ने से पूर्वांचल और आसपास के क्षेत्र के मरीजों को सीधे तौर फायदा होगा। गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में डॉ. अंकित मिश्रा ने कार्यभार संभाल लिया है। उनकी ओपीडी मंगलवार और गुरुवार को होगी। इसके अलावा बुधवार को पैंक्रियास स्पेशियलिटी क्लीनिक में मरीज विशेषज्ञ परामर्श ले सकेंगे। गैस्ट्रोसर्जरी विभाग में डॉ. अजय यादव ने जिम्मेदारी संभाली है। उनकी ओपीडी मंगलवार और शुक्रवार को संचालित होगी। कार्डियोलॉजी विभाग में डॉ. बिट्टू ने भी सहायक आचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है।वहीं, न्यूरोलॉजी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.