नई दिल्ली, जनवरी 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एम्स के कैंसर सेंटर आईआरसीएच (इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर हॉस्पिटल) के डॉक्टरों ने एडवांस स्टेज के कोलन कैंसर से पीड़ित एक 42 वर्षीय महिला मुनमुन ओझा के पेट से 19.9 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला। कैंसर सेंटर के डॉक्टरों ने पिछले माह दो चरणों में उनकी यह सर्जरी की। इसके बाद महिला के स्वास्थ्य में सुधार है। मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली वह महिला शुक्रवार को भी फॉलोअप इलाज के लिए अस्पताल पहुंची थी। आईआरसीएच के सर्जिकल ऑंकोलोजी के प्रोफेसर डॉ. एमडी रे ने बताया कि अब महिला मरीज ठीक है। पहली बार जुलाई 2024 में महिला पेट में गंभीर सूजन के साथ इलाज के लिए अस्पताल पहुंची थी। उनका पेट फूला हुआ था। जांच में कोलन कैंसर होने का पता चला जो शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों तक फैल गया था। बाद में एम्स के मेडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.