एम्स में इबोला वायरस के बारे में दी गई जानकारी
गोरखपुर, जून 3 -- गोरखपुर। एम्स में इबोला वायरस को लेकर बुधवार को ओपीडी में जागरूकता अभियान चलाया गया। मेडिसिन ओपीडी के सामने आयोजित कार्यक्रम में सामुदायिक चिकित्सा विभाग, मेडिसिन विभाग और माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने मरीजों और तीमारदारों को इबोला संक्रमण, उसके लक्षणों तथा बचाव के बारे में जानकारी दी। डॉक्टरों ने बताया कि मौजूदा समय में भारत में इबोला के एक भी केस नहीं है, लेकिन अफ्रीका के कुछ देशों में संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए भारत सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर निगरानी एवं स्क्रीनिंग को मजबूत किया जा रहा है। बताया कि इबोला एक वायरस है, जिसमें तेज बुखार, कमजोरी, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और रक्तस्राव जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। अगर ऐसे लक्षण किसी को दिखे तो तत्काल डॉक्टर को दिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.