गोरखपुर, जून 1 -- गोरखपुर। एम्स परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्थायी पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी। चौकी के लिए गेट संख्या-दो के निकट स्थान तय कर लिया गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पुलिस की टीम तैनात की जाएगी। एम्स में बड़ी संख्या में मरीज और तीमारदार आते हैं। इसकी वजह से कभी-कभार हंगामा भी हो जाता है। पुलिस को बुलाने में देरी होती है। इसी को देखते हुए परिसर में ही पुलिस चौकी स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. अरूप मोहंती ने बताया कि पुलिस चौकी निर्माण का शिलान्यास मंगलवार को होगा। कार्यक्रम में संस्थान की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। चौकी बनने से सुरक्षा संबंधी मामलों में तत्काल हस्तक्षेप और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो सकेगी।...