हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जनवरी 8 -- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना में करीब 50 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। इस मामले में संस्थान के चीफ कैशियर अनुराग अमन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह खुलासा अकाउंट ऑफिसर पीयूष आनंद द्वारा कराई गई आंतरिक ऑडिट के दौरान हुआ, जिसमें वित्तीय अभिलेखों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। सूत्रों के अनुसार, नियमित ऑडिट के दौरान कैश बुक, भुगतान रजिस्टर, रसीदों और बैंक खातों के मिलान में भारी अंतर सामने आया। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि कई नकद खाता दोनों से लेन-देन बिना आवश्यक दस्तावेजों और सक्षम स्वीकृति के किए गए थे। ऑडिट टीम द्वारा विस्तृत जांच किए जाने पर लगभग 50 लाख रुपये की राशि का स्पष्ट हिसाब नहीं मिल सका, जिससे गबन की आशंका जताई गई। यह भी पढ़ें- पटना समेत बिहार के कई सिविल कोर्ट को ...