पटना, जून 5 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के लिए योग चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र में योग पखवाड़े की शुरुआत शुक्रवार को हुई। पांच से 20 जून तक चलने वाले योग पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। संस्थान में प्रतिदिन योग कक्षाओं का आयोजन होगा। योग के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक, बच्चों की चित्रकला, योग, रंगोली प्रतियोगिता आदि आयोजित होंगे। शुक्रवार को योग प्रशिक्षक अभिषेक पंडित ने एम्स पटना के प्रशासनिक भवन परिसर में विशेष योग सत्र आयोजित किया। इसमें बच्चों, चिकित्सकों, फैकल्टी सदस्यों, नर्सिंग अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- योग दिवस को लेकर आयुर्वेद विभाग की तैयारी शुरू मौके पर कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्र...