पटना, अप्रैल 18 -- एम्स पटना ने थायरॉयड कैंसर के इलाज में रेडियो-आयोडीन थेरेपी और पेट-सीटी स्कैन की समेकित अत्याधुनिक सुविधा शुरू हो गई है। अब बिहार और झारखंड के मरीजों को जांच से लेकर उपचार तक की पूरी सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी, जिससे समय, खर्च और परेशानी तीनों में कमी आएगी। अत्याधुनिक थेरानॉस्टिक न्यूक्लियर मेडिसिन सेवाओं की शुरुआत की है। इस तरह की बीमारी के लिए अब तक मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई या अन्य महानगरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा पटना एम्स में ही उपलब्ध होने से इलाज आसान हो गया है। इससे मरीजों और उनके परिजनों के समय, पैसे और मानसिक तनाव में भी कमी आएगी। बिहार और झारखंड में सरकारी संस्थान में यह पहला सुविधा शुरू हुआ है। निजी अस्पतालों के अपेक्षा 10 से 20 गुणा कम खर्च में इलाज होगा। इस अत्याधुनिक सुविधा का...