एम्स नॉरसेट 11 प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, सवा लाख उम्मीदवारों में से 55 हजार पार, जानें पूरी डिटेल
नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- नर्सिंग ऑफिसर बनने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए आज बड़ी खबर आई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स, नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (नॉरसेट) के 11वें चरण का प्रीलिम्स रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने स्टेज-1 की परीक्षा दी थी, वे अब बेसब्री से अपने रोल नंबर की तलाश में जुटे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार स्टेज-1 की परीक्षा के लिए कुल 1,22,099 आवेदन आए थे, जिनमें से 1,00,804 उम्मीदवार असल में परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 55,967 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल करते हुए अगले चरण की राह पकड़ ली है। हालांकि, स्टेज-2 यानी मुख्य परीक्षा के लिए सिर्फ 12,638 उम्मीदवारों को ही बुलाया गया है, जो कि तय कटऑफ और कैटेगरी वाइज नॉर्म्स के आधार पर छांटे गए हैं। बता दें कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.