पटना, फरवरी 14 -- एम्स पटना ने 12वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत मामले में शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट फुलवारीशरीफ पुलिस को सौंप दी। रिपोर्ट को एसएसपी के सुपुर्द कर दिया गया है। रिपोर्ट बंद लिफाफे में है। फिलहाल पुलिस ने मौत के कारणों को खुलासा नहीं किया है, जिससे घटना के तीन दिनों के बाद भी उसकी मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसपर रहस्य बना हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर पुलिस विशेषज्ञों की राय ले रही है। एफएसएल जांच की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फुलवारी के एनएच-139 हरिनगर स्थित सुमित्रा हाइट अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गुरुवार को संदिग्ध परिस्थिति में गिरकर 12वीं की छात्रा की मौत हो गई थी। इसी अपार्टमेंट के प्रथम तल पर छात्रा कोचिंग पढ़ने जाती थी। छात्रा के अपार्टमेंट की सीढ़ियों पर जाते हुए और चौथी मंजिल से गि...