देवघर, सितम्बर 27 -- देवीपुर, प्रतिनिधि। एम्स देवघर और एम्स देवघर डिजिटल एकेडमी (एडीडीए) ने स्वास्थ्य क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए हेल्थकेयर सेक्टर स्किल काउंसिल (एचएसएससी) के साथ मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (एमओए) पर हस्ताक्षर किए। समझौते के माध्यम से स्वास्थ्यकर्मियों के लिए कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की दिशा में संस्थागत सहयोग मजबूत होगा। इस अवसर पर एम्स देवघर के कार्यकारी निदेशक व सीईओ प्रो.डॉ. नितिन एम गंगने, डीन एकेडमिक्स प्रो.डॉ. हरमिंदर सिंह, उपनिदेशक प्रशासन लेफ्टिनेंट कर्नल अभिक दास सहित एचएसएससी के प्रतिनिधि तथा एडीडीए के फैकल्टी और टीम के सदस्य मौजूद रहे। समझौते के तहत एडीडीए और एचएसएससी के संयुक्त प्रयास से चार कौशल आधारित स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। यह ...