देवघर, मई 8 -- देवीपुर, प्रतिनिधि। अग्नि सुरक्षा सप्ताह 2026 अंतर्गत एम्स देवघर द्वारा गुरुवार को अस्पताल परिसर में व्यापक जागरूकता, प्रशिक्षण एवं क्षमता-निर्माण गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य आपातकालीन तैयारियों को सुदृढ़ करना और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवा वातावरण सुनिश्चित करना है। अग्नि सुरक्षा सप्ताह का लक्ष्य सुरक्षित अस्पताल, सशक्त स्वास्थ्य कर्मी, संरक्षित जीवन है। यह भी पढ़ें- अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत अस्पताल व उपकारा में चला अभियानकार्यक्रम के दौरान गतिविधियाँ कार्यक्रम के दौरान क्रिटिकल केयर क्षेत्रों (आईसीयु , एनआईसीयु, पीआईसीयु एवं ओटी) में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण एवं लाइव प्रदर्शन किया गया। अग्निशमन उपकरणों का उपयोग, आपातकालीन प्रोटोकॉल एवं रोगी निकासी प्रक्रियाओं पर व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया गया। इंजीनियरि...