एम्स देवघर में पहली बार सफल हुआ बैलून मिट्रल वाल्वोटॉमी
देवघर, सितम्बर 10 -- देवीपुर, प्रतिनिधि एम्स देवघर के कार्डियोलॉजी विभाग में पहली बार बैलून मिट्रल वाल्वोटॉमी की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई। गंभीर मिट्रल स्टेनोसिस और मध्यम पल्मोनरी हाइपरटेंशन से पीड़ित 22 व 33 वर्ष के 2 मरीजों का इस प्रक्रिया के माध्यम से सफल उपचार किया गया। मिट्रल स्टेनोसिस की स्थिति में हृदय के मिट्रल वाल्व के संकुचित हो जाने से रक्त के प्रवाह में बाधा उत्पन्न होती है। बीएमवी एक न्यूनतम इनवेसिव प्रक्रिया है, जिसमें कैथेटर के माध्यम से विशेष बैलून डालकर संकुचित मिट्रल वाल्व को खोला जाता है। इसमें बड़े चीरे की आवश्यकता नहीं होती तथा जांघ की नस और धमनी के रास्ते प्रक्रिया पूरी की जाती है। कार्डियोलॉजी टीम ने दोनों मरीजों की प्रक्रियाएं बिना किसी जटिलता के सफलतापूर्वक पूरी की। प्रक्रिया के बाद दोनों मरीजों के मिट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.