एम्स देवघर में छात्र शोध को मिला बढ़ावा, 13 यूजी व 6 पीजी छात्रों का चयन
देवघर, सितम्बर 22 -- देवीपुर, प्रतिनिधि एम्स देवघर में छात्र-नेतृत्व वाले चिकित्सा अनुसंधान को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। संस्थान के 13 स्नातक (यूजी) छात्रों का चयन आईसीएमआर-एसटीएस कार्यक्रम के लिए हुआ है, जबकि 6 स्नातकोत्तर (पीजी) छात्रों को डीएचआर थीसिस ग्रांट प्रदान किया गया है। संस्थान के अनुसार, चयनित छात्र अपने संकाय मार्गदर्शकों के निर्देशन में चिकित्सा व स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर शोध कार्य करेंगे। इस पहल से छात्रों में वैज्ञानिक सोच, शोध कौशल और साक्ष्य आधारित चिकित्सा के प्रति समझ विकसित होगी। एम्स देवघर ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान में स्नातक से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक शोध एवं नवाचार की मजबूत संस्कृति विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। संस्थान ने चयनित सभी छात्रों, उनके संकाय मार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.