देवघर, मार्च 26 -- देवीपुर, प्रतिनिधि एम्स देवघर परिसर में बुधवार को नये उप डाकघर का उद्घाटन किया गया। एम्स के कार्यकारी निदेशक प्रो.डॉ. नितिन एम गंगने, उपनिदेशक कर्नल अभिक दास, प्रशासनिक अधिकारी अजय कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। उप डाकघर एम्स परिसर में नाईट सेल्टर बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में है। अब डाकघर से जुड़ी सभी सेवाएं चालू हो गयी हैं। साथ ही बचत खाता, रेकरिंग खाता, फिक्स डिपॉजिट खाता आदि खोला जा रहा है। डाक विभाग की ओर से एम्स उप डाकघर का नया डाक पिन कोड- 814117 जारी कर दिया गया है। बताते चलें कि इससे पहले भाया रोहिणी अंतर्गत डाक पिन कोड- 814152 अंतर्गत एम्स आता था। एम्स के अंदर अब नए डाकघर पिन से पत्र आ हो रहे हैं। यहां के छात्रों, डॉक्टरों, कर्मियों आदि को पत्र, पार्सल आदि बाहर भेजने आसानी होने लगी है। मौके पर...