देवघर, मार्च 13 -- देवघर,प्रतिनिधि। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा)-2003 के अनुपालन को लेकर गुरुवार को देवीपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एम्स देवघर और आसपास के क्षेत्रों में तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री और नियमों के उल्लंघन की जांच की गई। इस दौरान 28 दुकानदारों से कुल 1900 रुपये जुर्माना वसूला गया। यह अभियान सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह और जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार गुप्ता के निर्देश पर चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अवर निरीक्षक सुधांशु यादव और राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य कार्यक्रम सहायक धीरज कुमार राम ने किया। छापेमारी टीम ने देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एम्स देवघर परिसर तथा उसके आसप...