एम्स देवघर : प्रबंधन के खिलाफ सुरक्षा कर्मियों का मुख्य द्वार पर धरना
देवघर, जून 18 -- देवीपुर, प्रतिनिधि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) देवघर के मुख्य द्वार के समीप गुरुवार शाम से सुरक्षा गार्डों ने अचानक प्रबंधन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुरक्षा कर्मियों का आरोप था कि ड्यूटी पर तैनात गार्ड द्वारा एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को आवश्यक विवरण रजिस्टर में दर्ज करने के बाद परिसर में प्रवेश की अनुमति दी गई थी। बावजूद एम्स प्रबंधन द्वारा मामले को गंभीर मानते हुए मुख्य द्वार पर तैनात चार सुरक्षा गार्डों व एक सुपरवाइजर को ड्यूटी से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। प्रबंधन के इस निर्णय से नाराज सुरक्षा कर्मी एकजुट होकर मुख्य द्वार के समीप धरना पर बैठ गए और विरोध दर्ज कराया। धरनारत गार्डों का कहना था कि बिना पूरी जांच के उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जिससे उनमें आक्रोश व्याप्त है。
क्या कहते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.