एम्स गोरखपुर के संविदा कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान
गोरखपुर, जुलाई 1 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बुधवार को एम्स गोरखपुर के एक संविदा कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार, इंदिरा नगर निवासी 28 वर्षीय शुभम शुक्ला पुत्र जनार्दन शुक्ला एम्स गोरखपुर में संविदा पर कार्यरत थे। पहले उनकी तैनाती डायरेक्टर कार्यालय में थी, जबकि वर्तमान में वह एम्स परिसर स्थित रैन बसेरा में कार्य कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब चार बजे शुभम अपने कमरे से निकलकर मकान की छत पर बने कमरे में चले गए। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को संदेह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.