एम्स को इंडियन ऑयल देगा एडवांस्ड थ्री-टेस्ला एमआरआई मशीन
गोरखपुर, मई 28 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ एक अहम समझौता किया है। इस समझौते के तहत इंडियन ऑयल एम्स में एक एडवांस्ड थ्री-टेस्ला (थ्री-टी) एमआरआई मशीन स्थापित करेगा। इस एमआरआई मशीन के आने से एम्स में डायग्नोस्टिक, शैक्षणिक और अनुसंधान क्षमताएं मजबूत होंगी साथ ही मरीजों के इलाज में आसानी होगी। इस करार पर एम्स की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता और इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक विभूति रंजन प्रधान ने हस्ताक्षर किए हैं। एम्स के मुताबिक, आधुनिक थ्री-टी एमआरआई सिस्टम की स्थापना से इमेजिंग सेवाओं में काफी सुधार होगा। साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा पड़ोसी क्षेत्रों के मरीजों के बीच एडवांस्ड एमआरआई जांच हो सकेगी। यह हाई-एंड इमेजिंग तकनीक बेहतर इमेज क्वालिटी, तेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.