नई दिल्ली, मार्च 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मैदान गढ़ी में स्थित एम्स-कैपफिम्स (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल आयुर्विज्ञान संस्थान) में फैकल्टी स्तर के 100 वरिष्ठ डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। अगले कुछ माह में एम्स-कैपफिम्स में इन डॉक्टरों की नियुक्ति हो जाएगी। इससे अस्पताल में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ सकेंगी। साथ ही संस्थान में मेडिकल कॉलेज भी शुरू होना है। लिहाजा, फैकल्टी स्तर के इन डॉक्टरों की नियुक्ति होने से एमबीबीएस का मेडिकल कॉलेज शुरू करने का रास्ता भी साफ होगा। बता दें कि कैपफिम्स के संचालन की जिम्मेदारी केंद्र सरकार ने एम्स को सौंपी है। इसके लिए एम्स और कैपफिम्स के बीच मार्च 2024 में समझौता हुआ था। इसके बाद एम्स प्रशासन ने इस अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों की नियुक्ति की और संविदा पर कुछ फैकल्टी स्तर के डॉक्टर भी ...