गोरखपुर, मई 26 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स के डॉक्टरों ने स्वास्थ्य सेवाओं में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के बढ़ते इस्तेमाल को गंभीरता से लिया है। इसके लिए एम्स के डॉक्टरों ने मल्टीमॉडल एआई इन हेल्थकेयर: फ्यूजन इंटेलिजेंस फॉर एडवांस्ड हेल्थ डायग्नोस्टिक्स नाम से पुस्तक लिखा है। इस पुस्तक के जरिए यह बताया गया है कि गंभीर इलाज में एआई का इस्तेमाल से स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह से बदला जा सकता है। यह पुस्तक अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन संस्था स्प्रिंगर नेचर ने प्रकाशित किया है, जो 112 देशों में उपलब्ध है। इस पुस्तक को लिखने में एम्स के साथ देश भर के कई डॉक्टरों का अहम योगदान है। हालांकि, इसका नेतृत्व एम्स के कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन विभाग के डॉ. यू वेंकटेश ने किया है। डॉ. यू वेंकटेश ने बताया कि पुस्तक मेडिकल इमेजिंग, इलेक्ट्रॉनिक हे...