गोरखपुर, जून 3 -- गोरखपुर। एम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग के दो सीनियर डॉक्टरों ने एम्स प्रशासन को इस्तीफा सौंप दिया है। विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सार्थक मेहता और डॉ. देवेंद्र कुमार ने पिछले माह एम्स प्रशासन को एक माह का नोटिस देकर इस्तीफा सौंपा है। वर्तमान में दोनों डॉक्टर नोटिस पीरियड पर हैं और इस माह के दूसरे सप्ताह तक संस्थान छोड़ देंगे। दोनों चिकित्सकों ने अपने इस्तीफे का कारण व्यक्तिगत बताया है। इस्तीफे के बाद एम्स में न्यूरो सर्जन की संख्या दो रह जाएगी। एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. अरूप मोहंती ने बताया कि व्यक्तिगत कारणों से दोनों डॉक्टरों ने इस्तीफा सौंपा है। दोनों नोटिस पीरियड में हैं और निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद संस्थान से कार्यमुक्त हो जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...