दरभंगा, जनवरी 31 -- लहेरियासराय। दरभंगा एम्स बनाओ अभियान समिति नागरिक समाज, दरभंगा के तत्वावधान व जनकवि शंकर प्रलामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को एम्स निर्माण स्थल के पास एक दिवसीय सामूहिक उपवास किया गया। उपवास पर बैठे लोग दरभंगा एम्स के निर्माण में साजिशन देरी करने का आरोप लगा रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि 13 नवंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास करते हुए आश्वस्त किया था कि तीन वर्षों में दरभंगा एम्स बनकर तैयार हो जाएगा। 15 महीनों के बाद स्थिति यह है कि अब तक सिर्फ एक गेट का ढांचा और पांच हजार मीटर की जगह केवल चार सौ मीटर की चहारदिवारी का निर्माण ही हो सका है। इसके पीछे गहरी साजिश की भी चर्चा है। संयोजक उमेश राय और नागरिक समाज, दरभंगा के तत्वावधान में आयोजित उपवास कार्यक्रम में नगर व आसपास के बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों, सेव...