देवघर, मार्च 7 -- देवीपुर, प्रतिनिधि। देवघर एम्स के ऑर्थो विभाग में ईलाज को आने वाले मरीजों में से एक भी मरीज को बाहर रेफर नहीं किया गया है। जबकि दूसरी ओर सबसे अधिक मरीज इसी विभाग में आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिला है। कई मरीज का आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पैकेग नहीं रहने के बावजूद वरिष्ठ डॉक्टर के रिपोर्ट के आधार पर आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत लाभ मिला है। देवघर एम्स के ऑर्थो विभाग में ओपीडी व इमरजेंसी के तहत भर्ती होने होने मरीजों को पुर्ण ईलाज होने बाद मरीज हँसते हुए वापस घर जाते हैं। जबकि आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत लाभ मिलने से गरीब व पात्र मरीजों को ईलाज कराने में काफ़ी सहूलियत होती है। ऑर्थो विभाग में कई ऐसे मरीज आते हैं जिसका आयुष्मान भारत योजना पैकेज उपलब्ध नहीं होता है। वैसे मरीज कई तरह के ऑपरेशन व जरुरी ईलाज शामिल होता है। ...