देवघर, जून 1 -- देवीपुर,प्रतिनिधि। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत भाग संख्या 143 में मतदाताओं के सत्यापन एवं जागरूकता को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संबंधित बूथ लेवल पदाधिकारी (बीएलओ) द्वारा एम्स देवघर परिसर स्थित आवासीय भवनों में मतदाता स्टीकर चिपकाने का कार्य किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र, भाग संख्या तथा निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है। बीएलओ घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करने के साथ-साथ निर्धारित स्थानों पर स्टीकर भी लगा रहे हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृत एवं स्...