गोरखपुर, अगस्त 31 -- गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. हेमंत कुमार को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित फेलोशिप ऑफ द रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस ऑफ एडिनबर्ग (एफआरसीपी एडिनबर्ग) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस ऑफ एडिनबर्ग के अध्यक्ष डॉ. मार्क स्ट्रेचन ने प्रदान किया। यह फेलोशिप चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है। साथ ही यूके की सबसे सम्मानित डिग्री है। डॉ. हेमंत कुमार के चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में किए गए योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। उनकी इस उपलब्धि से एम्स के चिकित्सकों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों में खुशी है। एम्स की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने कह...