बागपत, मार्च 13 -- बड़ौत। मंगलवार को तहसील में सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री पुष्पेंद्र कुमार व समाजसेवी मोहित चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एम्स की स्थापना की मांग की गई। बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश की वर्तमान जनसंख्या लगभग 9 करोड़ के आसपास है। जिसको ध्यान में रखकर बागपत में एम्स की स्थापना की जानी चाहिए। अधिवक्ताओं ने एसडीएम भावना सिंह को ज्ञापन देकर जल्दी एम्स की स्थापना किए जाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व बार अध्यक्ष ईश्वर सिंह, हरेंद्र तोमर, संजीव तोमर, विकास तोमर, सचिन चौहान, रिजवान मलिक, संजीव मान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...