एम्स की तर्ज पर विकसित होगा बीएचयू का आयुर्वेद विंग
वाराणसी, अगस्त 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू के आयुर्वेद संकाय को एम्स की तर्ज पर अपग्रेड करने की कवायद तेज हो गई है। स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी (एसएफसी) के समक्ष प्रस्ताव पर चर्चा की गई। सभी विभागों को विभागीय परिषद और पॉलिसी प्लानिंग कमेटी से मंजूर प्रस्ताव 22 अगस्त तक डीन कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। आयुर्वेद संकाय के डीन प्रो. केएन मूर्ति की अध्यक्षता में 18 अगस्त को बैठक हुई थी। बैठक के बाद अलग-अलग विभागों से मिलने वाले प्रस्तावों को संकलित कर आगे की कार्रवाई के लिए चार सदस्यीय समिति भी गठित की गई है। इसमें प्रो. आनंद कुमार चौधरी, प्रो. किशोर पाटवर्धन, प्रो. मनोज कुमार और प्रो. जेपी सिंह शामिल हैं। इसके साथ ही आयुर्वेद विंग को लेकर ये सदस्य बीएचयू के कुलपति को पत्र लिखकर आयुर्वेद संकाय के डीन को आयुर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.