नई दिल्ली, जनवरी 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एम्स की इमरजेंसी में एंडोस्कोपी, ब्रोंकोस्कोपी व कोलोनोस्कोपी की सुविधा मिलने लगी है। इस वजह से इमरजेंसी में रक्तस्राव के साथ पहुंचने वाले मरीजों को इनके लिए अब अस्पताल के दूसरे ब्लॉक में स्थानांतरित करने की जरूरत नहीं पड़ रही। इमरजेंसी में ही मरीजों को एंडोस्कोपी, ब्रोंकोस्कोपी व कोलोनोस्कोपी की सुविधा मिलने से यहां पहुंचने वाले मरीजों का इलाज आसान हुआ है। यहां जल्द ही कैथ लैब लगाने की भी तैयारी है। इससे हार्ट अटैक व धमनियों में ब्लॉकेज के साथ गंभीर हालत में पहुंचने वाले मरीजों को एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी के लिए भी भागदौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मौजूदा समय में इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों की एंजियोग्राफी करने की जरूरत पड़ने पर उसे कार्डियोलॉजी की लैब में स्थानांतरित करना पड...