एम्स कार्यालय में भी हुआ कार्यक्रम
दरभंगा, जून 22 -- लहेरियासराय। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दरभंगा के तत्वाधान में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन कमिशनरी परिसर स्थित एम्स कार्यालय में किया गया। इसमें एम्स के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य लोग ने योग प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास किया। इस दौरान एम्स, दरभंगा के निदेशक डॉ. माधवानंद कर ने कहा कि योग सिर्फ एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन बनाने का प्राचीन भारतीय विज्ञान है। योगाभ्यास के दौरान अभिषेक कर्ण, महानारायण राय, रतीश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, विनय कुमार, राजेंद्र प्रसाद, उदय शंकर लाल, पंकज कुमार, सोनू, प्रभात, कन्हैया सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- विश्व योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन यह भी पढ़ें- योग, पर्यावरण व जलस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.