देवघर, मई 29 -- देवीपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) देवघर प्रशासन द्वारा कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (सीआरई) 2023 के माध्यम से नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों के प्रोबेशन कन्फर्मेशन के लिए एक समिति का गठन किया गया है। इस संबंध में संस्थान प्रशासन की ओर से कार्यालय आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार गठित समिति में प्रिंसिपल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सहायक परीक्षा नियंत्रक, वरिष्ठ लेखा पदाधिकारी तथा प्रशासनिक पदाधिकारी को शामिल किया गया है। समिति को संबंधित कर्मियों के प्रोबेशन की समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट एवं अनुशंसा शीघ्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। बताया गया कि यह आदेश एम्स देवघर प्रशासन द्वारा संस्थान में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवा प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जारी किया ग...