एम्स और सीबीएसई ने मानसिक स्वास्थ्य पहल का दूसरा चरण शुरू किया
नई दिल्ली, मई 9 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व एम्स ने किशोर छात्रों के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए 'प्रोजेक्ट मेट' (माइंड एक्टिवेशन थ्रू एजुकेशन) के दूसरे चरण की शुरुआत की है। इस संबंध में नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में 'मेट काउंसलर्स कॉन्क्लेव' आयोजित किया गया, जिसमें दिल्ली-एनसीआर के 60 से अधिक सीबीएसई स्कूलों के प्राचार्य और काउंसलर शामिल हुए।यह कार्यक्रम एआईआईएमएस नई दिल्ली के मनोचिकित्सा विभाग द्वारा विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास को बढ़ावा देना है। इसके तहत स्कूलों में विशेष मॉड्यूल, सहपाठी सहयोग व्यवस्था और अभिभावकों के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- स्कूलों में फैटी लिवर वाले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.