देवघर, जून 5 -- देवीपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) देवघर के डिपार्टमेंट ऑफ एविडेंस सिंथेसिस (डीओईएस) के अंतर्गत संचालित डीएचआर-एचटीए इन इंडिया (हेल्थ टेक्नोलॉजी असेसमेंट इन इंडिया) परियोजना के लिए संविदा आधारित विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

भर्ती प्रक्रिया शुरू इस संबंध में संस्थान की ओर से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार हेल्थ इकोनॉमिस्ट (लेवल ऑफ साइंटिस्ट-सी), साइंटिस्ट-डी, साइंटिस्ट-सी, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, फील्ड ऑफिसर व फील्ड इन्वेस्टिगेटर सहित कुल 6 प्रकार के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

आवेदन की अंतिम तिथि इच्छुक व योग्य अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन प्रपत्र भरकर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन प्रपत्र में अभ्यर्थियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी ...