देवघर, मार्च 27 -- देवीपुर। देवघर एम्स के कार्यकारी निदेशक प्रो.डॉ. नितिन एम गंगने नें नाईट शेल्टर जाने के लिए पार्किंग क्षेत्र से पहुंच पथ बनवाने का निर्देश अधीक्षण अभियंता देवानंद झा को दिया है। एम्स निदेशक ने भ्रमण के दौरान नाईट शेल्टर भवन में अवस्थित उप डाकघर, एसबीआई ब्रांच आदि के लिए पहुंच पथ कच्ची पाए जाने पर उसे पक्कीकरण कराने की बात कही। करीब सौ फिट लंबी सड़क पक्कीकरण हो जाने से बरसात के दिनों में आने जाने वाले लोगों को कीचड़ से मुक्ति मिलेगी। वहीं रास्ता साफ सुथरा बना रहेगा। नाईट शेल्टर भवन में उप डाकघर, एसबीआई ब्रांच के अलावे छात्रों की कक्षाएं, एम्स आईपीडी में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए ठहरने के लिए रूम आदि हैं। बताया कि नाईट शेल्टर भवन एम्स का पहला निर्मित भवन है। जहां से एम्स संचालित होना शुरू हुआ था। यहां से अमृत मेडिकल व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.