देवघर, अप्रैल 5 -- देवीपुर। देवघर एम्स के आयुष बिल्डिंग में संचालित हिन्द लैब में शनिवार को ब्लड जांच बंद कर दी गयी है। एम्स प्रबंधन की ओर से शनिवार सुबह करीब आठ बजे आयुष बिल्डिंग में एक नोटिस चिपका दिया गया और लैब में ब्लड बिलिंग पूरी तरह बंद कर दी गयी। वहीं दूसरी ओर एम्स इन हॉउस लैब चालू नहीं होने पर एम्स ओपीडी और एम्स आईपीडी के मरीजों को परेशानी हुई। दूसरी ओर एम्स के बाहर निजी लैब में जांच कराने के लिए मरीजों को बाहर जाना पड़ा। साथ ही अधिक जांच शुल्क देकर जांच कराना पड़ा। एम्स के बाहर निजी लैब में मरीजों की भीड़ देखी गई। अधिक शुल्क भुगतान कर ब्लड टेस्ट कराते देखे गए। वहीं कई मरीज एम्स में ब्लड जांच नहीं होने से बैरंग घर लौट गए। सुबह से मरीज आयुष बिल्डिंग में ब्लड टेस्ट के लिए जाते और वहां से फिर वापस लौटते रहे। परेशान कई मरीज इसको लेकर एम...