गोरखपुर, सितम्बर 29 -- गोरखपुर। एम्स में मंगलवार को विश्व हृदय दिवस के मौके पर जागरूकता नाटक और सीपीआर की जानकारी दी गई। थीम 'एक भी धड़कन न छूटे' रही। नर्सिंग महाविद्यालय और हृदय रोग विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता के नेतृत्व में हुआ। नर्सिंग महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. रेणुका के. के मार्गदर्शन में नर्सिंग विद्यार्थियों ने जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मरीजों, तीमारदारों और आम लोगों को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम का समन्वय हृदय रोग विभाग के सहायक आचार्य डॉ. आशुतोष प्रसाद त्रिपाठी और डॉ. मोहम्मद आतिफ खान ने किया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: एपीआई की पहल: वर्ल्ड हार्ट डे पर पब्लिक अवेयरनेस कैंप यह भी पढ़ें- Kushina...