एम्स: पीएम सूर्यघर योजना से मिलेगा हरित ऊर्जा का लाभ
देवघर, अगस्त 4 -- देवीपुर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देवघर ने स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड के साथ 897 किलोवाट क्षमता की रूफटॉप सोलर विद्युत परियोजना स्थापित करने के लिए समझौता किया है।
परियोजना की विशेषताएँ समझौते के तहत सोलर परियोजना की स्थापना पर होने वाला पूरा कैपिटल एक्सपेंडिचर एनवीवीएन की ओर से अधिकृत एजेंसी वहन करेगी। परियोजना से उत्पादित बिजली एम्स देवघर को 4.75 रुपए प्रति यूनिट की दर से उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, 25 वर्ष की अवधि पूरी होने के बाद पूरी सोलर अवसंरचना एम्स देवघर को हस्तांतरित कर दी जाएगी। परियोजना के लिए संस्थान की भवनों की छतों का उपयोग किया जाएगा।
समझौते की प्रक्रिया समझौते पर एम्स देवघर की ओर से उप निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल अभिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.