देवघर, अप्रैल 18 -- देवीपुर। देवघर एम्स ओपीडी में आए दिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। दूध दराज से सैकड़ों की संख्या में रोज मरीज एम्स ओपीडी में पहुंच रहे हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं। दूर से पहुंचने वाले मरीजों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वैसे मरीजों ने बताया कि एम्स ओपीडी में दिखाने के लिए जो नियम फॉलो करना पड़ता है। उसे करके लोग संबंधित ओपीडी में दिखाते हैं। डॉक्टर द्वारा जांच लिखे जाने पर इसकी समुचित जांच एम्स में नहीं हो पा रहा है। पहले जाँच आयुष बिल्डिंग में हिंद लैब द्वारा जांच किया जाता था। जिसमें सभी जांचें लगभग हो जाती थी। लेकिन जब से इन एम्स इन हाउस जांच चालू किए हैं, तब से वे सभी जांचें भी नहीं हो पा रही है। जो आयुष बिल्डिंग में हिंद लैब द्वारा जाँचें हो जाती थी, वह भी जांचें नहीं हो पा रहा है। कई एक जाँच जो...