देहरादून, जनवरी 31 -- देहरादून। हरिद्वार बाईपास स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में 'एम्बेलिश मिसेज इंडिया 2026' सीजन-4 का ग्रैंड फिनाले धूमधाम से संपन्न हुआ। एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों जैसे यूपी, मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली, हिमाचल और उत्तराखंड की 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं ने टैलेंट, ट्रेडिशनल, वेस्टर्न और गाउन राउंड में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। टैलेंटेड राउंड में शानदार रैंप वॉक से जहां दर्शकों का मन मोहा, वहीं, ट्रेडिशनल राउंड में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक वेशभूषा प्रदर्शित की गई। डायरेक्टर ख्याति शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम श्रेणियों में आयोजित की गई। इन तीनों श्रेणियों की विजेता महिलाएं सितंबर में दुबई में ...