भागलपुर, अप्रैल 30 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि रसलपुर थाना क्षेत्र के एकचारी रेलवे स्टेशन के पास खड़ी एक एंबुलेंस से पुलिस ने 84 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एंबुलेंस का उपयोग अवैध शराब की ढुलाई में किया जा रहा है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक सह तस्कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि बरामद शराब में 375 एमएल की 140 बोतल, 750 एमएल की 10 बोतलें तथा 48 पीस बीयर के कैन शामिल हैं। पुलिस ने एम्बुलेंस को जब्त कर लिया है और वाहन मालिक की पहचान कर ली गई है, जो भागलपुर के बरारी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...